ब्रेकिंग
बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश इंदौर के अस्पतालों में दूषित पेयजल से हड़कंप: चाचा नेहरू और जिला अस्पताल में बैक्टीरिया की पुष्टि, H...
विदेश

पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर किया विस्फोट, 5 की मौत, 38 घायल

क्वेटाः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 2 पुलिसर्किमयों सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जक चीमा ने बताया कि यह विस्फोट नगर पुलिस थाना अंतर्गत बाचा खान चौक के पास खड़े पुलिस के वाहन के निकट हुआ।

डीआईजी ने संवाददाताओं को बताया कि ऐसा लगता है कि विस्फोट का निशाना इलाके के थाना प्रभारी थे। इस विस्फोट में वह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी शफत जैसे ही अपने वाहन से उतरे वैसे ही विस्फोट हो गया। थाना प्रभारी की हालत गंभीर बताई गई है। अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों और शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button