ब्रेकिंग
Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा Kolkata Crime: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 7 साल तक किया रेप छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट
विदेश

दुबई की रानी का तलाक, लंदन के दो बड़े वकील अब लड़ेंगे केस

लंदन: कुछ दिन पहले ही खबर आई थीं की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री और अरबपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी राजकुमारी हया अपने पति को छोड़कर दुबई से भाग गईं हैं, लेकिन अब ये खबर सामने आई हैं, कि वह अपने पति से तलाक चाहती हैं। इसके लिए उन्हाेंने लंदन हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस केस को अब ब्रिटेन के दो सबसे बड़े वकील लड़ने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, राजकुमारी हया अपने दो बच्चों के साथ लंदन में छुपकर रह रही हैं। हया अपने पति से शादी तोड़ना चाहती हैं, इसीलिए वह यूएई से 31 मिलियन पाउंड (करीब 271 करोड़) रुपए लेकर दुबई से भाग गई हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री और अरबपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के 30 बच्चे हैं और हया बिंत अल हुसैन उनकी छठी बेगम थी।

तलाक को लेकर सुनवाई से पहले मंगलवार को रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में पहुंचे राजकुमारी हया पहुंची थीं। वहां उन्होंने ”जबरन विवाह संरक्षण आदेश” के लिए आवेदन किया। मंगलवार को प्रारंभिक सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश ने मीडिया को यह रिपोर्ट करने की अनुमति दी, कि राजकुमारी हया ने अपने बच्चों की वार्डशिप के लिए आवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button