ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
देश

केरल चुनाव: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, चुनाव अधिकारी से शिकायत

तिरुवनंतपुरम। केरल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।इस बीच, कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने विजयन पर आदर्श चुनाव आचार संहिता( Model Code of Conduct) के उल्लंघन का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सीएम पिनाराई विजयन ने 4 मार्च और 6 मार्च को प्रेस से मुलाकात के दौरान नए कार्यक्रमों और नीतियों की घोषणा करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी तीखा राम मीणा को दी गई शिकायत में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि विजयन ने एक संवाददाता सम्मेलन में 4 और 6 मार्च को नए कार्यक्रमों और नीतियों की घोषणा की, जो साफ तौर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता( Model Code of Conduct) का उल्लंघन है। चेन्निथला ने कहा कि यह स्वीकार किया जाता है कि चुनाव की घोषणा के बाद केवल मुख्य सचिव या जनसंपर्क विभाग को सरकार की नई नीति या सरकार के बारे में बात करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इसका उल्लंघन किया है।

उन्होंने मामले में मीणा से हस्तक्षेप की मांग की है और उनसे यह निर्देश देने को कहा है कि सरकार की घोषणाएं मुख्य सचिव के माध्यम से ही की जानी चाहिए। 14 जिलों में 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए चुनाव 6 अप्रैल को एक चरण में होगा। मतों की गिनती 2 मई को होगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में राज्य में सोने की तस्करी के मामले में आरोपों के आदान-प्रदान के बारे में बोलते हुए विष्णुनाद ने कहा कि अमित शाह ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन की शंकुमुगम में अपने भाषण में आलोचना की। अगले दिन, विजयन ने शाह की आलोचना की। दोनों फर्जी मुठभेड़ों के विशेषज्ञ हैं, उनकी एक-दूसरे की आलोचना नकली है।

Related Articles

Back to top button