ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
मनोरंजन

Aamir Khan का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, कहा-पिता बच्चों से छोटे लगते हैं, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड में मिस्‍टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान इनदिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘कोई जाने ना’ को लेकर चर्चा में हैं। कल यानी 10 मार्च को इस फिल्म का पहला गाना ‘हरफनमौला’ रिलीज हुआ है। इस गाने में आमिर खान और एली अवराम की हॉट जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। रिलीज होते ही ये गाने ने यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। इन्हीं सब के बीच आमिर खान को उनकी बेटी ईरा खान और बेटे जुनैद खान के साथ मुबंई में स्पॉट किया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आमिर खान का गजब का ट्रांसफोर्मेशन देखकर फैंस हैरान हैं।

आमिर खान हाल ही में अपने दोनों बच्चों यानी इरा खान और जुनैद खान के साथ नजर आए। इस दौरान आमिर काफी खुश दिखाई दे रहे थे। वीडियो में 55 साल के आमिर का बॉडी ट्रांसफोर्मेशन देखकर सभी हैरान हैं। फैंस आमिर की परफेक्ट बॉडी देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस उनके ट्रांसफोर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स  का कहना है कि आमिर खान अपने बच्चों की तरह ही लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पिता बच्चों से छोटे लगते हैं। वहीं कई यूजर्स ने फायर इमोजी और हर्ट वाली इमोजी बनाकर एक्टर की ताऱीफ कर रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर खान नीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे ट्रैक पैंट में हैं। साथ ही उन्होंने ब्लू मास्क और ब्लैक-फ्रेम्ड चश्मे के साथ पूरा किया हुआ है। वहीं उनके बेटे जुनैद खान काले रंग की शर्ट और ब्राउन कलर के जूते पहने हुए दिख रहे हैं। आमिर की बेटी ईरा खान की बात करें तो इस दौरान वह  पीले टी-शर्ट और काले शॉर्ट्स में एक स्पोर्टी लुक में प्यारी लग रहीं। आमिर खान के इस वीडियो को बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

आमिर खान के ​वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार 2018 में आई फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ में देखा गया था। इसे रिलीज हुए अब 2 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। अब आमिर खान जल्द फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button