ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
विदेश

इंडोनेशिया में सड़क हादसा : 20 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 27 यात्रियों की मौत, 39 घायल

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में पर्यटकों की एक बस खाई में गिर गई। इसमें सवार कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और बचावकर्मियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। यह बस पश्चिमी जावा के सुबांग शहर से इस्लामिक जूनियर हाईस्कूल के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के एक समूह को बुधवार को प्रांत के तासिकामलय जिले में एक तीर्थस्थल से लेकर लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना घटी। स्थानीय पुलिस प्रमुख एको प्रासेत्यो रोब्बियांतो ने यह जानकारी दी है।

रोब्बियांतो के अनुसार सुमेदांग जिले में ढलान वाले इस इलाके में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। इसके चलते बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे क्यों हुआ पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं इस दुर्घटना में बचे लोगों ने बताया है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था।

घायलों में से 13 की हालत गंभीर

बांदुंग तलाश एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख देदेन रिदवांसाह ने जानकारी दी है कि 27 शवों और 39 घायल लोगों को एक अस्पताल और पास के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। इनमें एक युवा लड़के का शव भी शामिल है, जिसे गुरुवार सुबह मलबे से बाहर निकाला गया। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में से 13 की हालत गंभीर है।

इंडोनेशिया में खराब सुरक्षा मानकों और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं

मरने वालों में बस का ड्राइवर भी शामिल है। इंडोनेशिया में खराब सुरक्षा मानक और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दिसंबर 2019 में, एक यात्री बस 80 मीटर गहरे खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2018 की शुरुआत में, पश्चिम जावा के पहाड़ी इलाके में पर्यटकों से भरी बस पहाड़ से गिर जाने से 27 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button