ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा; कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार, परीक्षा केंद्र निरस्त कानपुर-इंदौर जू के बीच होगा अनोखा एनिमल एक्सचेंज: हिप्पो सतीश इंदौर का मेहमान बनेगा, शेरनी वीरा आएगी... बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, 20 साल से ISI के इशारे पर कर रहा था काम अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा
देश

बिहार के सुपौल में बड़ी वारदात : एक साथ फंदे से झूलते मिले परिवार के पांच सदस्‍य, दुर्गंध से खुला राज

पटना/ भागलपुर/ सुपौल:  बिहार के सुपौल (Supaul) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र (Raghopur Police Station) के गद्दी गांव (Gaddi Village) के वार्ड चार में एक घर के अंदर से एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों के शव मिले हैं। सभी शव घर के अंदर एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। इनमें पति-पत्‍नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। यह घर पिछले कुछ दिनों से बंद था और घर के सदस्‍य किसी को बाहर नहीं दिखे थे। आसपास के लोगों को काफी तेज दुर्गंध महसूस होने पर अनहोनी की आशंका से इस घर की पड़ताल की गई तो पूरा मामला सामने आया।

घटना की सूचना मिलते ही खुद पहुंचे एसपी

इस खौफनाक वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्‍थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राघोपुर थाने की पुलिस भी घर के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। थाने के स्‍तर से इस बड़ी वारदात की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचन मिलते ही एसपी मनोज कुमार खुद ही घटनास्‍थल पर पहुंच गए

फोरेंसिक टीम के आने का हो रहा इंतजार

वारदात की जांच के लिए पुलिस फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। हालांकि प्रथम दृष्‍टया मामला सामूहिक आत्‍महत्‍या का माना जा रहा है। गांव वाले भी ऐसा ही अंदेशा जाहिर कर रहे हैं।

गांव वालों से अधिक संपर्क नहीं रखता था परिवार

यह परिवार गांव वालों से अधिक संपर्क नहीं रखता था। गांव वालों का यह भी कहना है कि परिवार का कोई भी सदस्‍य पिछले कुछ दिनों से मुहल्‍ले में दिखा नहीं था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि कम से कम दो-तीन दिन पहले ही सभी सदस्‍यों की मौत हो गई होगी। परिवार पर कर्ज और गरीबी की बात भी चर्चा में है।

Related Articles

Back to top button