ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

अमित शाह बोले- असम से अगले 5 साल में पूरी तरह खत्म कर देंगे घुसपैठ

तिनसुकिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसिय असम के चुनावी दौरे पर हैं। इस दौरान तिनसुकिया में रैली को संबोधित करेते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं। 5 साल के बाद असम में न आंदोलन है, न आतंकवाद है। शांति के साथ प्रदेश में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में असम से घूसपैठ को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए 27 मार्च से मतदान होगा।

अमित शाह ने कहा कि असम को घुसपैठियों से मुक्त कने का काम लगभग पूरा हो चुका है। हमने कहा था कि असम को आतंकवाद से मुक्त करेंगे, लगभग 2000 से ज्यादा लोगों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में वापसी की है। भाजपा को एक और 5 साल दे दीजिए असम के लिए घुसपैठ भूतकाल बन जाएगी। यहां कभी घुसपैठ नहीं होने वाला। सर्वानंद सोनोवाल ने ऐसी सरकार चलाई है कि पांच साल तक विपक्ष भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।

गृह मंत्री ने कहा कि असम की जनता के पास में आने वाले विधानसभा चुनाव में दो विकल्प हैं। एक विकल्प, सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाला भाजपा व असम गण परिषद का है, जबकि दूसरा विकल्प राहुल गांधी और बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व का है।

उन्होंने कहा कि 15 साल तक यहां कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने चाय बागान के लिए क्या किया? हमारी सरकार ने चाय बागान में मजदूरी मुआवजा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए 12,000 रुपये देना शुरू किया है। अब यह राशि 18,000 रुपये की गई है।

Related Articles

Back to top button