ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

महाराष्ट्र में इस साल पहली बार सामने आये 16 हजार से अधिक मामले, 50 संक्रमितों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र  में रविवार को कोरोना संक्रमण के  16,620 नए मामले सामने आये हैं जिसके बाद राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 23,14,413 तक पहुंच गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के कारण 50 लोगों की मौत दर्ज की गई जिसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 52,861 तक  पहुंच गया है। बता दें कि पिछले दो दिनों में राज्‍य के दैनिक मामलों  की संख्‍या 15 हजार से ज्‍यादा थी जो रविवार को 16 हजार के पार पहुंच गई।

राज्‍य में  8,861 रोगियों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद राज्‍य में स्‍वस्‍थ पाये जाने मरीजों की संख्‍या बढ़कर  21,34,072 तक पहुंच गई है। राज्‍य में कोविड मरीजों की रिकवरी दर 92.21 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.28 प्रतिशत है। कुल 1,26,231 मरीज सक्रिय बताये गए हैं। वर्तमान में, 5,83,713 लोग होम क्‍वारंटाइन में हैं जबकि  5,493 लोग संस्‍थागत क्‍वारंटाइन में हैं। रविवार को राज्‍य में 1,08,381 लोगों का परीक्षण किया गया। राज्‍य में अब तक कुल 1,75,16,885 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

बीते 24 घंटे में  मुंबई शहर में 1,963 नए मामले, पुणे शहर में 1,780, औरंगाबाद शहर में 752, नांदेड़ शहर में 351, पिंपरी चिंचवाड़ में 806, अमरावती शहर में 209 और नागपुर शहर में 1,976, अहमदनगर शहर में 151 नए मामले, जलगांव शहर में 246 और नासिक शहर में 946 दर्ज किए गए।

मुंबई डिवीजन में 3,676 नए मामले, नासिक डिवीजन 2,776, पुणे डिवीजन 3,609, नागपुर डिवीजन 1,860, लातूर डिवीजन 914, औरंगाबाद डिवीजन 1,289, कोल्हापुर डिवीजन 106 दर्ज किए गए। मुंबई डिवीजन, ठाणे शहर, कल्याण डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी, मीरा भयंदर, पालघर, वसई-विरार, रायगढ़, पनवेल में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण एक भी मौत की सूचना नहीं मिली है।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के आंकड़े :

कुल सकारात्‍मक मामले – 23,14,413,

मृतकों की संख्‍या – 52,861

स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या – 21,34,072

सक्रिय मामले- 1,26,231,

कुल परीक्षण – 1,75,16,885

Related Articles

Back to top button