ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
मनोरंजन

EID पर सलमान ख़ान से सीधे भिड़ेंगे जॉन अब्राहम, अब ‘राधे’ के साथ ही रिलीज़ होगी ‘सत्यमेव जयते 2’, देखें नया पोस्टर

नई दिल्ली। ईद का त्योहार पिछले कुछ सालों से सलमान ख़ान के नाम रहा है। इस त्योहार पर उनकी फ़िल्म रिलीज़ होती रही हैं और बॉक्स ऑफॉिस रिकॉर्ड बनाती रही हैं, मगर इस बार ईद पर सलमान को टक्कर देने आ रहे हैं जॉन अब्राहम, वो भी अकेले नहीं अपने जुड़वां के साथ।

जॉन की फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 ईद के मौक़े पर 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। बुधवार को जॉन ने फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिससे पता चलता है कि सत्यमेव जयते 2 में जॉन डबल रोल में नज़र आएंगे। जॉन ने इस पोस्टर के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया- इस ईद पर सत्या और जय के बीच मुक़ाबला होगा, क्योंकि लड़ेंगे इस साल, दोनों भारत मां के लाल। पोस्टर पर जॉन का एक किरदार पुलिस ऑफ़िसर की वर्दी में नज़र आ रहा है, जबकि दूसरा बनियान में नज़र आ रहा है। सत्यमेव जयते 2 का निर्देशन मिलाप ज़वेरी ने किया है। सत्यमेव जयते को भी मिलाप ने ही निर्देशित किया था।

एक दिन पहले खिसकाई रिलीज़

जॉन ने अपनी फ़िल्म की रिलीज़ डेट एक दिन पहले खिसका दी है। फ़िल्म पहले 14 मई को रिलीज़ होने वाली थी। 26 जनवरी को जॉन ने एक फोटो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 14 मई को ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं।

जॉन इससे पहले मुंबई सागा में गैंगस्टर के किरदार में नज़र आएंगे, जो 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में जॉन के साथ इमरान हाशमी पैरेलल लीड रोल में हैं।

13 मई को राधे Vs SMJ 2

सत्यमेव जयते 2 की रिलीज़ डेट प्रीपोन करने से अब इसकी सीधी टक्कर सलमान ख़ान की राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई से पक्की हो गयी है। सलमान ने 13 मार्च को ट्वीट करके राधे की रिलीज़ डेट कन्फर्म की थी। इससे पहले उन्होंने सिर्फ़ यह बताया था कि राधे ईद पर ही आएगी। सलमान ने नये पोस्टर के साथ लिखा- ईद का कमिटमेंट था। ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने…

राधे इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक है। कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद जिन फ़िल्मों से फ़िल्म उद्योग को उछाल मिलने की सम्भावना है, राधे उनमें से एक है। इसीलिए सिनेमाघर संचालकों ने सोशल मीडिया में एक ओपन लेटर लिखकर सलमान से राधे को सिनेमाघरों में ही रिलीज़ करने की गुज़ारिश की थी। उन्हें डर था कि राधे भी कहीं सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ ना हो जाए। राधे का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है और फ़िल्म में जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।

Related Articles

Back to top button