ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

केरल के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर आज राहुल गांधी, प्रचार अभियान को करेंगे तेज

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान के तहत सोमवार को केरल पहुंचेंगे। राहुल गांधी दो दिनों के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस की तरफ से रविवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए चुनाव 6 अप्रैल को मतदान होगा और 2 मई को नतीजे आएंगे।

इस दौरान राहुल कई जिलों में आयोजित जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। इससे पहले 24 फरवरी को राहुल गांधी केरल के दौरे पर थे। तब उन्होंने केरल के कोल्लम में मछुआरों के मुलाकात की और उनके साथ समुद्र में छलांग भी लगाई थी।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 91 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के सहयोगी दलों में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पीजे जोसेफ की अगुवाई वाली केरल कांग्रेस ईसाई बहुल कोट्टायम-इद्दकी बेल्ट में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेंगा, यूडीएफ बैनर के तहत, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

Related Articles

Back to top button