ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

फिर खतरनाक होते जा रहे हालात… बढ़ रही पाबंदियां, अब यूपी में भी स्कूल बंद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार से हालात फिर खतरनाक होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक समेत पांच राज्यों ने भारत में संक्रमण को बेकाबू कर दिया है। इन राज्यों में ही अकेले 80 फीसद से अधित नए मामले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में में कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.16 करोड़ हो गई हुई। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि कुल ने लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके अलावा स्कूलों में होने वाली ऑफलाइन क्लासेज को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

कहां-कहां लगा है लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू

कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में 31 मार्च लॉकडाउन लगाया है। इसके अलावा पुणे, औरंगाबाद और अमरावती समेत कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, गुजरात में भा पाबंदियां लगाई गई हैं। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू है, जबकि पंजाब के लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई शहरों में रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू है।

उत्तर प्रदेश में भी स्कूल बंद

कोरोना के मामले बढ़ते देखते हुए अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने भी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यूपी में कक्षा एक से आठ तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बुधवार से 31 मार्च तक बंद करने का आदेश है। इसके साथ ही जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की अनुमति जरूर कर दी गई है। इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और तमिलनाडु ने कोरोना के कारण स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है।

मध्य प्रदेश में और सख्त हुए नियम

मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महामारी की रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में फिर सख्त कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इससे पहले तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार लॉकडाउन लगाया गया है। होली के बाद रंगपंचमी के दिन शहर में निकलने वाली परंपरागत गेर के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है। मास्क मुंह के नीचे लटकाकर चलने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

देश में 4.72 करोड़ पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। देश में अब तक लाभार्थियों को वैक्सीन की 4.72 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 78.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 49.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 81.72 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 27.93 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) शामिल हैं। इनके अलावा लाभार्थियों में 1.94 करोड़ 60 साल से अधिक उम्र के और 40.72 लाख 45-60 साल आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक पहली खुराक दी गई है।

Related Articles

Back to top button