ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

पुलवामा मुठभेड़ के दौरान दोनों HM आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण, एक घायल हालत में

श्रीनगर: जिला पुलवामा में एक ही दिन में शुरू हुई दो मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जहां गत शुक्रवार शाम को संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने त्राल में तीन आतंकियों को मार गिराया था वहीं इसी जिले के लेलहर इलाके में छिपे दो आतंकवादियों ने चलती मुठभेड़ के दौरान आज तड़के आत्मसमर्पण कर दिया। इन आतंकवादियों में एक घायल अवस्था में था। हथियार डालते ही सुरक्षाबलों ने घायल आतंकी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये दोनों हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे। इन आतंकवादियों से दो एके-47 राइफल व अन्य गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। आप को बता दें कि गत शुक्रवार शाम को पुलिस को यह सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के लेलहर इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे सेना, एसओजी और सीआरपीएफ जवानों के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अंधेरा होता देख सुरक्षाबलों ने उस मकान को पूरी तरह घेर लिया जहां आतंकी छिपे हुए थे। इस दौरान रोशनी की विशेष व्यवस्था भी कर दी गई ताकि आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग न निकलें। बताया जा रहा है कि पूरी रात दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी होती रही। इसी दौरान एक आतंकी सुरक्षाबलों की गोली से जख्मी हो गया।

आज तड़के एक बार फिर सुरक्षाबलों ने छिपे हुए दोनों आतंकियों को परिजनों का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस बार आतंकियों ने इस बात को मान लिया और दोनों आतंकी अपने हथियार डाल मकान से बाहर आ गए। घायल आतंकी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। आइजीपी विजय कुमार ने गत शुक्रवार को त्राल में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए तीन आतंकियों के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी थी कि आतंकी संगठन अब सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय युवाओं को संगठन में शामिल कर रहे हैं।

हम युवाओं को इस गलत राह पर न चलने के लिए बार-बार गुहार लगा रहे हैं। इसको लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पूरा प्रयास रहता है कि गलत राह पर निकले स्थानीय युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाएं। मुठभेड़ के दौरान उन्हें आत्मसमर्पण करने का बार-बार मौका दिया जाता है। उनकी इस घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर दो स्थानीय आतंकियों द्वारा आत्मसमर्पण करने को पुलिस बड़ी सफलता बता रही है। दूसरे युवक से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button