ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
विदेश

अमेरिकी एडमिरल बोले- भारत और चीन के बीच चरम पर अविश्वास, भारत के प्रयासों को सराहा

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष एडमिरल ने कहा है कि एक तरफ जहां अमेरिका और भारत के बीच सैन्य संबंध अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हैं वहीं नई दिल्ली और चीन के बीच अविश्वास का माहौल चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंद महासागर में चीन की धोखा देने वाली कार्रवाई और पारदर्शिता में कमी ने वहां स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है। एडमिरल जॉन सी एक्यूलिनो ने चीन के साथ एक माह तक चले गतिरोध में अपनी उत्तरी सीमा (लद्दाख सीमा) को सुरक्षित करने के भारत के प्रयासों की भी सराहना की।

एडमिरल एक्यूलिनो ने अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान में कंमाडर पद के लिए अपने नाम की पुष्टि के लिए हुई सुनवाई के दौरान संसद की सशस्त्र सेवा समिति में मंगलवार को कहा, ‘दोनों देशों के बीच अविश्वास का माहौल अपने चमर पर है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई झड़प के परिणामस्वरूप द्विपक्षीय संबंध बिगड़े हैं और भारत ‘वन बेल्ट वन रोड’ पहल के तहत चीन की गतिविधियों को लेकर काफी चिंतित हैं।

सांसदों के लिखित प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के ग्वादर और श्रीलंका के हंबनटोटा में चीन का रुख भी भारत के लिए चिंता का विषय है और कमोवेश यही स्थिति हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी है। सांसद देब फिचर की ओर से भारतीय सीमाओं पर चीन की कार्रवाई और भारत-अमेरिका सहयोग के भविष्य के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में एडमिरल एक्यूलिनो ने अपनी उत्तरी सीमा की रक्षा के लिए भारत द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की।

एडमिरल ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच सैन्य संबंध अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हैं और अमेरिका द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय सहयोग, अभ्यास, उच्च स्तरीय संयुक्त अभियानों और शीर्ष स्तर पर सहयोग के मामलों को लगातार बढ़ा रहा है। चीन की हालिया गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों ने उन खतरों को रेखांकित किया है जो चीन की ओर से भारत सहित सभी देशों के लिए उत्पन्न किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button