ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
खेल

सात दिन बंद रहेंगे बैंक, 27 मार्च से 4 अप्रैल तक इन वजहों से नहीं होगा होगा बैंकिंग काम-काज

नई दिल्ली। सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ग्राहकों के लिए यह खबर अहम है। इस सप्ताह शनिवार से 4 अप्रैल तक बैंकिंग सेवाएं केवल दो दिनों के लिए उपलब्ध होंगी। 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच केवल 2 कार्य दिवस हैं। इसलिए अगर आपके पास बैंक में कोई काम है तो उसे इस सप्ताह पूरा कर लें या फिर आपको 3 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। पूरे देश में 27-29 मार्च से लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इस बीच केवल दो दिन 30 मार्च और 3 अप्रैल को बैंकिंग सेवाएं मिल सकती हैं। 31 मार्च को बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है।

बैंक कब खुले रहेंगे और बंद रहेंगे, पूरी डिटेल जानिये

  • 27 मार्च- अंतिम शनिवार
  • 28 मार्च- रविवार
  • 29 मार्च- होली की छुट्टी।
  • 30 मार्च- पटना शाखा में अवकाश। बाकी सभी जगह काम-काज होंगे
  • 31 मार्च- साल के अंतिम दिन की छुट्टी
  • 1 अप्रैल- क्लोजिंग अकाउंट
  • 2 अप्रैल- गुड फ्राइडे
  • 3 अप्रैल- शनिवार – कार्य दिवस
  • 4 अप्रैल- रविवार

बैंक छुट्टियां कुछ राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। RBI कैलेंडर के अनुसार, चार रविवार और दो शनिवार के अलावा, देश भर में राजपत्रित छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2021 में घोषित दो और सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 15-16 मार्च को दो दिवसीय बैंक हड़ताल से काम-काज प्रभावित रहा।

Related Articles

Back to top button