ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मनोरंजन

Ankita Lokhande ने आज तक सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर पर नहीं लिखा ‘आत्मा को शांति मिले’, एक्ट्रेस ने बताई ये खास वजह

नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में हमेशा से खुलकर बोलती रहती हैं। यह दोनों करीब छह साल तक रिश्ते में थे। ऐसे में अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर और इंटरव्यू में अपने और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते के बारे में कई खुलासे भी करती रहती हैं। अंकिता ने अब खुलासा किया है उन्होंने आज तक सुशांत सिंह राजपूत की किसी भी तस्वीर पर RIP (आत्मा को शांति मिले) क्यों नहीं लिखा।

पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला था। उनकी मौत ने फैंस और करीबीयों को हिलाकर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का अंकिता लोखंडे को भी गहरा सदमा लगा था। यही वजह है जो वह अक्सर दिवंगत अभिनेता को सोशल मीडिया और इंटरव्यू में याद करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने कहा कि जब वह सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर साझा करती हैं तो उनकी हिम्मत नहीं होती है कि उसपर वह RIP लिख सकें

यह बात अंकिता लोखंडे ने अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड बबली को दिए अपने एक इंटरव्यू में कही है। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ढेर सारी बात की। अंकिता लोखंडे ने कहा कि जब उन्हें सुशांत के निधन के बारे में पता चला तो उनको गहरा सदमा लगा था। वह उस समय खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। अंकिता लोखंडे ने कहा कि उनके पास हिम्मत नहीं थी कि वह उनकी तस्वीर साझा करते हुए RIP लिख सकें।

अंकिता लोखंडे ने कहा, ‘लोगों ने मुझे उसी दिन उनकी तस्वीर नहीं लगाने के लिए जज करना शुरू कर दिया, जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत चले गए थे। आप हमसे क्या उम्मीद करते हैं? कोई अपना चला जाए तो है क्या हम तस्वीर डालते हैं (क्या आप किसी प्रिय के मरने के तुरंत बाद तस्वीर लगाते हैं)? आप विश्वास नहीं करेंगे, आज तक मैंने कभी भी RIP के साथ सुशांत की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की। मुझे उनके लिए ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं है। क्योंकि मैं नहीं कह सकती कि ‘सुशांत की आत्मा को शांति मिले’।

इसके अलावा अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को लेकर और भी ढेर सारे खुलासे किए थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस शो के दौरान यह दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे और दोनों के बीच प्यार हो गया था। उस समय सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में भी रहते थे, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड में करियर शुरू करने के दौरान ही इन दोनों को ब्रेकअप हो गया था।

Related Articles

Back to top button