ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
मनोरंजन

Thalaivi का ट्रेलर देख कंगना पर फिदा हुए साउथ स्टार्स, बॉलीवुड में क्यों पसरा सन्नाटा?

नई दिल्ली। कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है। रिलीज़ के बाद से ही ट्रेलर की जबरदस्त चर्चा हो रही है। ट्रेलर में जे जयललिता के रूप में कंगना रनोट की जो छोटी सी झलक दिखाई गई है उस पर फैंस फिदा हो गए हैं। इतना ही नहीं कई साउथ इंडियन स्टार्स ने भी कंगना रनोट के काम की तारीफ की है, लेकिन ‘थलाइवी’ का ट्रेलर देखने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री थोड़ी खामोश है। जब्कि आमतौर पर किसी चर्चित फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाता है तो बॉलीवुड स्टार्स उसकी सराहना करते हैं और सोशल मीडिया पर प्रमोट करते हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ तो अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, नीतू कपूर, वरुण धवन समेत कई स्टार्स न सिर्फ आलिया की तारीफ की थी, बल्कि अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे प्रमोट भी किया था। लेकिन कुछ स्टार्स को छोड़ दिया जाए तो ‘थलाइवी’ के ट्रेलर पर किसी नामी बॉलीवुड स्टार का कमेंट नहीं आया है। जब्कि कई साउथ इंडियन स्टार्स ने कंगना की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने तारीफ में लिखा, ‘जबरदस्त ट्रेलर, कंगना रनोट आप इस पीढ़ी की सबसे बहादुर एक्ट्रेस हैं। विजय सर के रोंगटे खड़े हो गए इसे देखकर, अब थिएटर में देखने का इंतज़ार नहीं हो रहा। फेमस इंडियन डायरेक्टर ने भी कंगना की ताराफी की है और उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार से की है।

बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और जूही चावला ने ‘थलाइवी’ के ट्रेलर की तरीफ की है। अनुपम ने कंगना के जन्मदिन पर एक्ट्रेस के साथ एक फोटो शेयर कर ट्रेलर को जबरदस्त बताया। वहीं जूही चावला ने लिखा, ‘कंगना आप शानदार एक्ट्रेस हैं और जीनियस लड़की हैं’।

आपको बता दें कि ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और बेहतरीन अभिनेत्री रहीं जे जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म है जिसमें कंगना लीड रोल में नज़र आ रही हैं। फिल्म 23 अप्रेल 2021 को रिलीज़ होगी।

Related Articles

Back to top button