ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

अमेरिका में कोविड के कुल मामले 3 करोड़ के पार, 2021 में भी तेजी से बढ़ी संख्या

वाशिंगटन। कोरोना वायरस से अभी भी सबसे प्रभावित अमेरिका चल रहा है। अमेरिका ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना के केस हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस के कुल मामले 3 करोड़ा के आंकड़े को पार कर गए हैं। बताया गया कि अमेरिका अभी भी इस महामारी से सबसे प्रभावित है। अपने नवीनतम अपडेट में, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि देश की कुल संख्या और मामले क्रमशः 30,009,386 और 545,237 हैं।

कैलिफोर्निया 3,647,735 मामलों के साथ सबसे खराब स्थिति वाला राज्य है, इसके बाद टेक्सास (2,765,635), फ्लोरिडा (2,021,656), न्यूयॉर्क (1,814,662) और इलिनोइस (1,227,708) का नंबर आता है। 800,000 से अधिक मामलों के साथ अन्य राज्यों में जॉर्जिया, ओहियो, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, न्यू जर्सी, एरिज़ोना और टेनेसी शामिल हैं, सीएसएसई डेटा के मुताबिक।

बता दें कि अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है। दुनिया में टोटल कोरोना के जितने केस हैं, उसके 24 फीसद यहां हैं और मृत्यु की बात करें तो दुनिया में जितनी मौतें हुई, उनमें लगभग 20 फीसद यहां हुई। 9 नवंबर, 2020 को यूएस कोविड -19 मामले 1 करोड़ तक पहुंच गए और 1 जनवरी 2021 को यह संख्या दोगुनी हो गई। वहीं, 2021 की शुरुआत के बाद से, देश में और एक करोड़ मामले दर्ज हुए।

वहीं, आशंका जताई गई है कि 17 अप्रैल तक मामलों की संख्या बढ़ेगी। रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए अमेरिकी केंद्र (सीडीसी) द्वारा 17 अप्रैल तक कुल 558,000 से 578,000 तक कोरोना वायरस मौतों का अनुमान लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button