ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

बंगाल के चुनावी रण में आज फिर उतरेंगे पीएम मोदी व योगी, जानें पूरे दिन का कार्यक्रम

कोलकाता। बंगाल में तीसरे चरण के मतदान से पहले राज्य के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के भीतर शनिवार को एक बार फिर उतरेंगे। पीएम आज दो-दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में राज्य के दौरे पर होंगे। योगी की दो रोड शो और दो रैली है।

 इन दोनों दिग्गज नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज बंगाल के दौरे पर हैं। ये दोनों नेता भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। भाजपा द्वारा जारी बयान के अनुसार, पीएम मोदी पहले 2.45 बजे से हुगली जिले के हरिपाल में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में 4.25 बजे से रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम 1 मार्च, गुरुवार को बंगाल के दौरे पर आए थे और उन्होंने दो रैलियों की थी।

  उससे पहले पीएम मोदी 24 मार्च को बंगाल के दौरे पर आए थे और रैली को संबोधित किया था। उन्होंने 18 20, 21 व 24 मार्च को भी बंगाल में चार रैलियां की थी। वहीं, योगी आदित्यनाथ की सुबह 10:00 बजे से सबसे पहले हावड़ा के उलबेरिया में रोड शो है। इसके बाद 12:00 बजे से वे उत्तर हावड़ा में गुलमोहर रेलवे ग्राउंड के पास से रोड शो करेंगे। इसके पश्चात 2:00 बजे से डायमंड हार्बर में उनकी रैली है। फिर अंत में 3:20 बजे से दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में वे रैली को संबोधित करेंगे।

 इधर, एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल के दौरे पर आए थे और उन्होंने उत्तर बंगाल में दो रैली करने के साथ दक्षिण बंगाल में हुगली और दक्षिण 24 परगना जिले में दो रोड शो किया था। गौरतलब है कि बंगाल का जंग जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा के सभी शीर्ष नेता व स्टार प्रचारक लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि तीसरे चरण में छह अप्रैल को राज्य में हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिले की 31 सीटों पर मतदान होना है।

Related Articles

Back to top button