ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

फिर मुश्किल में फंसे राहुल गांधी, आज अहमदाबाद कोर्ट में होंगे पेश

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस से कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।  पहले कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अब राहुल गांधी नई मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी आज अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश होंगे। राहुल के खिलाफ यह केस अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने दायर किया था। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 12 बजे तक अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहां से कोर्ट के लिए 2 बजे रवाना होंगे। वह अहमदाबाद के सर्किट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। कोर्ट में पेशी खत्म होने के बाद वह शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर भी आरोप हैं और उन्हें भी आज ही पेश होना होगा। कोर्ट ने दोनों ही नेताओं को समन भेजने से पहले क्रिमिनल प्रोसीजर कोड 202 के अंतर्गत मामले की जांच भी करवाई थी और पटेल समेत तीन लोगों की गवाही भी रिकॉर्ड की थी। इस जांच के अंतर्गत यह ध्यान रखा गया कि क्‍या दोनों को समन भेजने के लिए पर्याप्त सबूत हैं या नहीं। राहुल गांधी पर नोटबंदी के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर अहमदाबाद में मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।

इस मामले की आज सुनवाई होगी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को पेश होने का निर्देश दिया था। नोटबंदी के दौरान राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) पर 745 करोड़ रुपये की ब्लैकमनी को व्हाइट कराने का आरोप लगाया था। इसके बाद एडीसी बैंक और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।कांग्रेस नेता राहुल गांधी एडीसी बैंक मानहानि मामले में अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेशी होंगे। राहुल गांधी अहदाबाद 12 बजे तक अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहां से सीधे कोर्ट के लिए वे 2 बजे तक रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button