ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

केंद्रीय गृह मंत्री की वचनबद्धता शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि: चंद्राकर

रायपुर: भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने नक्सली आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत पर बल देकर इसे अंजाम तक पहुंचाने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वचनबद्धता का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा है कि यह लाल आतंक के खिलाफ जारी लड़ाई में शहीद हुए जवानों को सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी। इससे घायल जवानों का मनोबल बढ़ेगा। चंद्राकर ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि नक्सलियों का उनकी मांद में घुसकर पूरी तरह ख़ात्मा करके छत्तीसगढ़ को एक शांत, सुरक्षित और नक्सल मुक्त प्रदेश बनाया जाए।

चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेतृत्व नक्सलियों के उन्मूलन के नाम पर महज जुबानी जमाखर्च करते रहे हैं और यही कारण है कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रदेश लगातार नक्सलियों की खूनी वारदातों से दहशतजदा होता रहा है।

आज प्रदेश कांग्रेस के नेता नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक युद्ध की बातें कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले तक जिम्मेदार कांग्रेस नेता नक्सली आतंक को लेकर जवानों को प्रोटोकाल के उल्लंघन का दोषी बताकर जवानों का मनोबल तोड़ने का काम करते रहे हैं।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर के तर्रेंम में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों को आर्थिक सहयाता और अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि मुठभेड़ में शहीद हुए राज्य पुलिस के अफसरों और जवानों को विशेष अनुग्रह राशि, सामूहिक बीमा विकल्प विशेष अनुदान, शहीद सम्मान निधि व अन्य आर्थिक सहायता समेत न्यूनतम 80 लाख रुपये दिया जाएगा। साथ ही शहीदों के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

वहीं, शहीद हुए केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से करीब 45.40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से भी आर्थिक सहायता व अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button