ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

एमबीबीएस की पढ़ाई के खुमार ने युवती से करवाया यह घिनोना काम

गुरुग्राम: अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए एक महिला ने भयानक साज़िस रची थी। यह खबर गुरुग्राम सेक्टर-14 से सामने आई है, जिसमें एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए एक नर्स ने कारोबारी से एक करोड़ रुपए की मांग रखी थी। नर्स ने अपने दिल्ली के दोस्त मुस्तकीम खान के साख मिल के इस घटना को अंजाम दिया था। उसने दोस्त के जरिए ही कारोबारी को कॉल कराकर उसके बेटे के अपहरण करने की धमकी दी। रैकी के लिए गुरुवार को कारोबारी के घर आते वक्त अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने नर्स और उसके दोस्त को पकड़ लिया। पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है। कर मोबाइल और सिमकार्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी मुताबिक, यह मामला सोमवार का है। बिजली के उत्पादों के कारोबारी सुनील पाहवा ने पुलिस को शिकायत देते हुए उन्होंने बताया कि उसे एक युवक ने कॉल करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी, अगर रंगदारी नहीं दी गई तो उसके बेटे का अपहरण कर लिया जाएगा। कारोबारी की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने बुधवार रात को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तकनीकी सर्विलांस और अपने सूत्रों की मदद से गुरुवार सुबह इफको चौक से कॉल करने वाले युवक को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। आरोपी की पहचान मूलरूप से यूपी के संभल के गांव सुल्तानगढ़ निवासी मुस्तकिम खान के रूप में हुई जो दिल्ली सीमापुरी में किराये पर रहता है फिलहाल वह गाजियाबाद में जूस की रेहड़ी लगाता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सारे राज खोल दिए। उसने बताया कि मूलपूर से यूपी मथुरा के माट गांव निवासी युवती नसरीन उर्फ फिजा खान ने उसे रंगदारी में से 20 लाख के हिस्से का लालच देकर कॉल कराया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवती ने एसजीटी विश्वविद्यालय से नर्सिंग का कोर्स किया है। बीते साल अगस्त में कारोबारी के घर पर उसकी बुजुर्ग मां की तबियत खराब होने पर देखभाल के लिए उसने एक महीने तक काम किया था। कारोबारी के ठाठ बाठ देखकर युवती की नियत खराब हो गई और एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए मोटी रकम के लिए कारोबारी से फिरौती की योजना तैयार की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button