ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
देश

कन्नौज में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, ट्रक पलटने से गई 4 की जान

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार को एक ट्रक पलटने से सड़के किनारे सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना गुरसहायगंज कोतवाली के सराय प्रयाग की है। जीटी रोड पर सोनेलाल अपनी पत्नी गुड्डी और दो बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहा था। पास में ही पड़ोस के तीन लोग भी लेटे हुए थे।

उन्होंने बताया कि रात में लहसुन से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर सोते हुए लोगों पर पलट गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button