ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

महिला पुलिस कर्मी के पर्स से मोबाइल चोरी कर भागा बदमाश

भिलाई। जिले की एक महिला पुलिस कर्मी चोरी का शिकार हो गई है। किसी अज्ञात आरोपित ने उसके बैग के साइड पाकेट में रखे मोबाइल को चोरी कर लिया। शिकायतकर्ता कुछ देर के लिए अपने बैग को अपनी स्कूटी के ऊपर रखकर एक दुकान से पानी का बोतल खरीदने चली गई।

इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपित ने उसके बैग से मोबाइल पार कर दिया। शिकायत पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि कसारीडीह निवासी मबिला पुलिस कर्मी कल्पना सिन्हा बीते 25 मार्च की रात को अपने मायके से अपने ससुराल कसारीडीह जा रही थी। रास्ते में उसने पानी का बोतल लेने के लिए एक दुकान के सामने स्कूटी रोकी। बैग को स्कूटी के ऊपर रखकर दुकान से पानी का बोतल लेने के लिए गई। कुछ देर बाद ही वो वहां से वापस लौटी तो स्कूटी पर उसका बैग तो था। लेकिन, साइड पाकेट में रखा मोबाइल गायब था।

उसने अपने नंबर पर फोन किया तो वो बंद मिला। पतासाजी करने के बाद उसने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एक अन्य मामले में छावनी पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-1 निवासी शिकायतकर्ता संजू ढागे का कैंप-1 तीनदर्शन मंदिर के पास कोल डिपो है। वो रविवार को अपनी भाभी की कार क्रमांक सीजी-07 एमए 5516 से अपने आफिस आया था।

उसने अपनी कार को अपने आफिस के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला पलमिंदर सिंह उर्फ विक्की नाम का आरोपित कार को चोरी कर ले गया। चोरी गए कार की कीमत दो लाख रुपये आकी गई है।

Related Articles

Back to top button