ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
देश

लाकडाउन : दुर्ग जिले की सभी सीमाएं मंगलवार से सील

भिलाई। दुर्ग जिले का सबसे सख्त लाकडाउन मंगलवार से शुरू होने वाला है। इस दौरान जिले की सीमाओं को सील रखा जाएगा। अंतरजिला आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि लंबी दूरी वाली मालवाहक गाड़ियों को छूट रहेगी। लेकिन, उन्हें भी जिले में कहीं रुकने की अनुमति नहीं होगी।

नौ दिनों के इस लाकडाउन में सिर्फ आपातकालीन और अति आवश्यक सेवाओं से जुड़ी संस्थाओं को ही छूट रहेगी। इसके अलावा सुबह के समय में सिर्फ अखबार के हाकर और दूध बांटने वालों को सुबह व शाम को एक-एक घंटे की छूट दी गई है।

इसके अलावा किराना, राशन और सब्जी की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। लाकडाउन के हिसाब से पुलिस की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार बिना किसी कारण के बाहर निकलने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

कलेक्टर की बैठक के बाद पुलिस प्रशासन ने लाकडाउन को लेकर कमर कस ली है। लाकडाउन को सफल बनाने और इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए जिले में करीब 1150 पुलिस कर्मियों का बल तैनात रहेगा। करीब 60 प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट लगाए जाएंगे

जहां से आने-जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 65 पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करेंगी। डायल 112 की टीमों को भी गश्त के लिए लगाया जाएगा। लाकडाउन के दौरान थाना व चौकी प्रभारी के साथ ही राजपत्रित अधिकारी भी मैदान में डटे रहेंगे। जिले की सीमाओं को सील करने के लिए 11 स्थानों पर नाकेबंदी की जा रही है। वहां से लंबी दूरी वाली वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी।

जिला सील करने इन 11 स्थानों पर नाकेबंदी

थाना स्थान

बोरी-मोहंदी चौक

धमधा-गंडई चौक

नंदिनी-मोहरेंगा चौक

पाटनतर्री-घाट और ठाकुराइन टोला

मचांदुर-पुलिस चौकी के सामने

रानीतराई-सीलघट कौही पुल

अंडा-नागिन दाई मंदिर के पास

अमलेश्वर-महादेव घाट

कुम्हारी-खारून नदी टोल प्लाजा

अंजोरा-बायपास

नौ दिनों के लिए लगाया लाकडाउन बेहद सख्त रहेगा। इस दौरान बिना किसी कारण के बाहर घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही जिले की सीमाएं भी सील की गई है।

-प्रशांत ठाकुर, एसपी दुर्ग

Related Articles

Back to top button