ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

शहीद राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी अयोध्या, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अयोध्या: रविवार को हुए नक्सली हमले में शहीद हुए कोबरा कमांडो राजकुमार यादव का पार्थिव शरीर कल देर रात अयोध्या उनके पैत्रिक निवास पर पहुंचा। राजकुमार का शव रानो पाली स्थित उनके घर पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद आज दिन में सरयू घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।

बीजापुर में नक्सलियों के हमले में पैरा मिलिट्री फोर्स के 22 जवान शहीद हो गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी राजकुमार यादव और चंदौली निवासी धर्मदेव कुमार भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाया गया, यहां से ससम्मान गृह जनपदों को रवाना किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ और सीआरपीएफ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के इस बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने शहीद हुए राज्य के दो जवानों अयोध्या के राजकुमार यादव और चंदौली के धर्मदेव कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद के परिजनों को 50-50 लाख रुप्रये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और शहीद के गृह जिले में उसके नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शहीदों के परिवार के साथ है। शहीद जवानों के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button