ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
देश

कोरोना के मामलों में फिर तेजी, वैक्सीनेशन सेंटर पर बनाएं शारीरिक दूरी

नई दिल्‍ली। बढ़ते कोरोना मामलों के चलते जहां एक तरफ टीकाकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ महामारी ने मास्क की जरूरत और शारीरिक दूरी की आवश्यकता बढ़ा दी है। लोकल सर्कल को 319 जिलों में सर्वे के बाद मिली 33 हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, 74 फीसद बुजुर्ग वैक्सीनेशन सेंटर पर भी मास्क को जरूरी समझते हैं तो 44 फीसद लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर शारीरिक दूरी के पालन को सही मानते हैं जबकि सिर्फ 15 फीसद को ही लगता है कि स्टेशन या भीड़भाड़ वाली जगहों पर शारीरिक दूरी का उतना फर्क नहीं पड़ता, सुरक्षा के मानकों पर यह कदम उतना खरा नहीं उतरता।

यात्र के दौरान 44 फीसद मास्क को मानते हैं जरूरी

बुजुर्ग जहां दूसरी डोज के लिए तैयार हैं और पहली डोज लेने के बाद भी वो सुरक्षा मानकों को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। सर्वे के मुताबिक, 44 फीसद नागरिकों को लगता है कि यात्र के दौरान या भीड़भाड़ वाले इलाकों पर मास्क आवश्यक होता है जबकि सिर्फ 15 फीसद मानते हैं कि ऐसे में शारीरिक दूरी रखना उतना लाभकारी नहीं होता है।

नजदीकी क्षेत्रों में 18 फीसद को मास्क लगता है प्रभावी

शहर और नजदीकी क्षेत्रों में लोगों में मास्क और शारीरिक दूरी की आवश्यकता जानने के लिए किए गए सर्वे के मुताबिक, 18 फीसद लोग मास्क को जरूरी मानते हैं जबकि शारीरिक दूरी को उतना महत्व नहीं देते। वहीं 11 फीसद लोग मास्क और शारीरिक दूरी दोनों को महत्व देते हैं।

29 फीसद ने कहा, हर जगह मास्क लगाएं

सर्वे में यह जानने की कोशिश भी की गई कि नजदीकी क्षेत्र हों या भीड़भाड़ वाले इलाके, मास्क कितना जरूरी है.। ऐसे में 29 फीसद ने कहा कि मास्क हर जगह जरूरी है। शहरी क्षेत्रों में जो मास्क से परहेज कर रहे हैं वो ठीक नहीं जबकि 45 फीसद इसके कुछ हद तक जरूरी समझते हैं।

11 फीसद बोले, शारीरिक दूरी जरूर बनाएं

महामारी के साथ बिताए एक साल के बाद 11 फीसद लोग मानते हैं कि शारीरिक दूरी हर तरह से हर जगह जरूरी है। फिर वो चाहे शादी हो या मंदिर, स्कूल हो या कॉलेज और बाजार हो या मॉल। हालांकि 24 फीसद लोग इसे कुछ हद तक ही लेकिन प्रभावी मानते हैं।

Related Articles

Back to top button