ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

शिक्षकों की फर्जी स्थानांतरण सूची वायरल, मंत्री ने कराई एफआइआर

रायपुर। शिक्षकों की जिस स्थानांतरण सूची पर मंगलवार की सुबह से ही बवाल मचा रहा, वह आखिरकार फर्जी निकली। कई शिक्षक संघों ने इस सूची के वायरल होने के बाद अपना बयान देकर विरोध शुरू कर दिया था। बाद में पड़ताल करने पर पता चला कि यह सूची पूरी तरह से फर्जी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इसे फर्जी बताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करवा दी है। शिक्षा विभाग के उस आदेश में 21 शिक्षक और एक सहायक ग्रेड का नाम था। जानकारी के अनुसार शिकायत स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार ने राखी थाने में की है।

अवर सचिव द्वारा की गई थाने में शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा 30 मार्च को व्याख्याता, शिक्षक एलबी और सहायक ग्रेड दो के सरल क्रमांक एक से 21 तक स्थानांतरण आदेश जारी किया गया। इस आदेश में उनका पदनाम होने के साथ ही फर्जी हस्ताक्षर भी हैं। इस वायरल सूची में सात व्याख्याता, पांच शिक्षक और आठ सहायक शिक्षक के लिए स्थानांतरण आदेश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर बस्तर के इलाकों में तैनात शिक्षकों को मैदानी इलाकों में तबादला किया गया।

इन शिक्षकों का हुआ था फर्जी स्थानांतरण

व्याख्याता सुनील कुमार साहू का कांकेर से बालोद, व्याख्याता मोनिषा साहू का दुर्ग से पाटन, व्याख्याता हेमलता देवांगन का कवर्धा से दुर्ग, व्याख्याता मनीषा कोसमा का सुकमा से बालोद, व्याख्याता शीतल ठक्कर का बालोद से रायपुर, व्याख्याता बीना देवांगन का बेमेतरा से दुर्ग समेत 21शिक्षक व एक सहायक ग्रेड का नाम था।

शिक्षकों की फर्जी स्थानांतरण सूची वायरल करने के मामले में एफआइआर कराया गया है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। – डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री, स्कूल शिक्षा, छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button