ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

बंगाल विस चुनाव के चौथे चरण के प्रचार का शोर थमा, पांच जिलों की 44 सीटों के लिए 10 को पड़ेंगे वोट

कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार का शोर गुरुवार शाम 6.30 बजे थम गया। इस चरण में सूबे के पांच जिलों हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार और अलीपुरद्वार की 44 सीटों के लिए 10 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। कूचबहिार की नौ, अलीपुरद्वार की पांच, दक्षिण 24 परगना की 11, हावड़ा की नौ और हुगली की 10 सीटों के लिए मतदान होगा। चौथे चरण में कुल 373 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1,15,81,022 मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 58,82,514 पुरूष व 56,98,218 महिला मतदाता हैं।

तीसरे लिंग वाले मतदाताओं की संख्या 290 है। चौथे चरण में कुल 15,940 पोलिंग बूथ हैं। प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी।

इनमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उल्लेखनीय हैं। चौथे चरण के कुल प्रत्याशियों में से 81 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसी तरह कुल 65 करोड़पति प्रत्याशी हैं। दक्षिण 24 परगना जिले की कसबा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जावेद अहमद खान चौथे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 32,33,01,926 रुपये है।

Related Articles

Back to top button