ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
खेल

IPL 2021: चेन्नई को हराने के बाद पंत ने पढ़े Dhoni के सम्मान में कसीदे, बोले- उनसे बहुत कुछ सीखा है

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मैच पर सबकी नजरें थी। आइपीएल में बतौर कप्तान रिषभ पंत का यह पहला मैच था और उनके सामने महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की चुनौती थी। गुरू और चेले के बीच इस मैच में पंत ने बाजी मार ली। इसके बाद उन्होंने धौनी के सम्मान में खूब कसीदे पढ़ें। पंत ने कहा कि एमएस धौनी के साथ टॉस के लिए आना बहुत खास था। वह उनके गो-टू मैन रहे हैं। उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

बता दें कि श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण आइपीएल के इस सत्र में रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक समय दबाव महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य के ओवरों में वे कुछ दबाव में थे। लेकिन आवेश और टॉम कुर्रन ने अच्छी गेंदबाजी की और चेन्नई को 188 रनों पर रोक दिया। अंत में आपको जब जीत मिलती है तो काफी अच्छा लगाता है। उन्होंने कहा कि हम एनरिच नॉर्टजे और कगिसो रबाडा के न होने से थोड़े परेशान थे। हम सोच रहे थे इनके बिना हम क्या कर सकते हैं और फिर लगा कि अब हमें जो भी करना है वो अपने पास मौजूद विकल्प से करना है। मैदान पर बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारना है। हम एक ओवर पहले मैच खत्म करना चाहते थे, हमने रन-रेट के बारे में नहीं सोचा था।

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की काफी तारीफ

पंत ने ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी और शिखर ने पावरप्ले में हमारे लिए अच्छा काम किया। उन्होंने चीजों को सरल रखा और कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। बता दें कि धवन और शॉ ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 138 रनों की साझेदारी की और दिल्ली को आसानी से जीत मिल गई।

Related Articles

Back to top button