ब्रेकिंग
अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता... आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आह... बॉलीवुड में बढ़ रहा है छठ पूजा का क्रेज, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 64 साल पहले किस फिल्म में सबसे प... तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो ... हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट ... छठ पूजा 2026 खरना विशेष: क्यों बनाई जाती है चीनी की जगह सिर्फ गुड़ की खीर, जानें क्या है इसके पीछे क... न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में भारतीय बल्लेबाजी की शर्मनाक असफलता, क्या सिर्फ सपाट पिचों पर कमाल दिख... अमेरिका में बड़ा विमानन संकट: एफएए ने देश भर में सभी उड़ानें अचानक रोकीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तक...
विदेश

लॉबिंग स्कैंडल में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड के खिलाफ जांच शुरू, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के लॉबिंग स्कैंडल की सरकारी जांच शुरू हो गई है। कैमरन पर एक वित्तीय कंपनी के लिए सरकारी अधिकारियों को प्रभावित करने का आरोप है। उधर इस मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला करते हुए जांच को लीपापोती की कोशिश बताया है।

इस मामले में रविवार को अठारह सौ पेज का लिखित बयान भी कैमरन की तरफ से जारी किया गया है। उनका बयान ग्रीन सिल कैपिटल के तबाह हो जाने के बाद आया है। ग्रीन सिल कैपिटल एक इस्पात कंपनी का वित्तपोषण कर रही थी। इस्पात कंपनी के हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया था। ग्रीनसिल कंपनी में कैमरन पार्टटाइम एडवाइजर थे। उन पर आरोप है कि कंपनी को बचाने के लिए उन्होंने ऋण देने के लिए वित्त मंत्री ऋषि सुनक सहित कई शीर्ष अधिकारियों से लॉबिंग की।

डेविड कैमरन 2010 से 2016 के बीच प्रधानमंत्री रहे थे। वे उसी कंजरवेटिव पार्टी के नेता रहे हैं जिसकी मौजूदा सरकार है। उन्होंने जांच शुरू होने के बाद चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने न तो किसी कानून का उल्लंघन किया है और न ही लॉबिंग की है। इस घटना से मुझे यह सबक मिला है कि सरकार से बात करने के लिए केवल औपचारिक प्रक्रिया को ही अपनाना चाहिए।

मंत्रियों पर पांच साल तक लॉबिंग पर लगे रोक : ब्राउन

लॉबिंग का मामला सामने के बाद ब्रिटेन के राजनीतिक हलचल मच गई है। 2007 से 2010 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे लेबर पार्टी के नेता गॉर्डन ब्राउन ने कहा कि पूर्व मंत्रियों के पद से हटने के बाद उन पर कम से कम पांच साल तक लॉबिंग करने पर प्रतिबंध होना चाहिए। उधर ब्रिटिश सांसद बर्नार्ड जेंकिन ने कहा कि ये मंत्रियों और अधिकारियों का कर्तव्य होना चाहिए कि यदि उन्हें कोई लॉबिस्ट अनुचित तरीके से प्रभावित करता है तो उन्हें फौरन सरकार को बताना चाहिए।

Related Articles

Back to top button