ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

बिलासपुर रेलवे अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई में आई दिक्कत से मचा हड़कंप, आइसोलेशन कोच से लाए 40 सिलिंडर

बिलासपुर। केंद्रीय रेलवे अस्पताल में अचानक आक्सीजन सप्लाई में दिक्कत आ गई। इससे हड़कंप मच गया। आनन- फानन में कलमीटार में खड़ी आइसोलेशन कोच की रैक को उसलापुर रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां पहले से मैकेनिकल विभाग का वाहन खड़ा था। रेलवे के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोच से आक्सीजन सिलिंडर निकाले और वाहन में लोड कर सीधे अस्पताल भेजा।

रेलवे अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए 75 बेड का अलग अस्पताल है। सभी भरे हुए हैं। ऐसे में आक्सीजन की बेहद जरूरत है। मंगलवार को अचानक इसकी सप्लाई में दिक्कत आ गई। बताया गया कि इलेक्ट्रिानिक समस्या के कारण सप्लाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे में किसी तरह की अनहोनी न हो जाए, इसी डर से तत्काल कलमीटार से 20 कोच की इस रैक को मंगाया गया।

जैसे ही रैक वहां से रवाना हुई। यहां से मैकेनिकल विभाग की टीम को वाहन लेकर उसलापुर रेलवे स्टेशन भेजा गया। प्रत्येक कोच में दो-दो आक्सीजन सिलिंडर हैं। संबंधित टीम ने सभी कोच के सिलिंडर निकाले और वाहन से लेकर रेलवे अस्पताल के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस बीच तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए पूरा अमला जुटा हुआ था। रेलवे व अस्पताल के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे। जब खराबी ठीक हो गई, तब सभी ने राहत की सांस ली।

उसलापुर में ही खड़ी है रैक

रेलवे बोर्ड के आदेश पर बिलासपुर में 56 कोच का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसे एक साल पहले ही तैयार कर लिया गया था। रैक अभी उसालापुर रेलवे स्टेशन की साइडिंग में खड़ी है। आक्सीजन लगाकर रैक वापस भेज दी जाएगी या फिर अस्पताल में भी रखेंगे यह स्पष्ट नहीं है।

रेलवे अस्पताल में इलेक्ट्रिकल खराबी आई थी, जिसे बाद में ठीक भी कर लिया गया। आइसोलेशन कोच से आक्सीजन सिलिंडर निकालकर अस्पताल लाने की जानकारी नहीं है।

पुलकित सिंघल

सीनियर डीसीएम, बिलासपुर रेल मंडल

Related Articles

Back to top button