ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

बिलासपुर जोनल स्टेशन में कोरोना जांच, दो दिन में मिले 65 संक्रमित यात्री

बिलासपुर। जोनल स्टेशन में कोरोना जांच जारी है, जिसमें अब संक्रमित यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। केवल दो दिन में एंटीजन जांच से 65 यात्री संक्रमित मिले हैं। इस स्थिति ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है विभाग की टीम पहले से दो से तीन गुना अधिक यात्रियों की जांच कर रही है

स्टेशन में जब जांच शुरू हुई तब दो से तीन यात्री संक्रमित मिल रहे थे। पिछले दिनों यह आंकड़ा 10 के करीब पहुंच गया। पर दो दिन से संख्या अचानक बढ़ गई है। सोमवार को अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा रहा। इस दिन 42 यात्री संक्रमित मिले। मंगलवार को संख्या 23 रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमितों में ज्यादातर महाराष्ट्र के हैं। जांच प्रभारी डा. मनीष सिंह ने बताया दो दिन में जिस तरह आंकड़े बढ़े हैं वह चिंतित करने वाला है।

इसीलिए स्टेशन में तैनात कर्मचारियों को और अधिक संख्या में यात्रियों की जांच करने के लिए कहा गया है। उन पर अब काम का दबाव बढ़ गया है। जितनी अधिक जांच कर संक्रमितों की पहचान की जाएगी उतनी ही तेजी से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसीलिए पूरी टीम जुटी है। संक्रमित मिलने के बाद तत्काल उन्हें संबंधित आइसोलेशन में भेजा जा रहा है।

जाने वाले यात्रियों की रिपोर्ट की जांच नहीं

जोनल स्टेशन में स्वास्थ्य विभाग उन सभी यात्रियों के 72 घंटे की रिपोर्ट जांच रहा है, जो अलग-अलग राज्यों से आकर बिलासपुर में यात्रा समाप्त कर रहे हैं, लेकिन वह यात्री जिनकी यात्रा यहां से शुरू हो रही है, उनकी रिपोर्ट की जांच नहीं हो रही है। जबकि नियमानुसार इनकी भी जांच होनी है। यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और न रेलवे उठा रही है। रेलवे का कहना है कि उनके द्वारा लगातार उद्घोषणा के माध्यम से जांच रिपोर्ट रखने की जानकारी दी जा रही है। जिन यात्रियों के पास रिपोर्ट है उन्हें संबंधित स्टेशन में उतरने के बाद दिक्कत नहीं जाएगी। पर जिनके पास नहीं है, उनके लिए परेशानी हो सकती है।

आरटीपीसीआर जांच की नहीं मिल रही रिपोर्ट

शहर के केंद्रों के अलावा रेलवे स्टेशन में भी केवल बाहर से आने वाले यात्रियों की एंटीजन जांच हो रही है। यहां के सैंपल की सिम्स की लैब से होने वाली आरटीपीसीआर जांच बंद है। यह स्थिति करीब दो दिन से है। हालांकि दो से तीन दिन में आरटीपीसीआर जांच शुरू होने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button