ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
मनोरंजन

Shweta Tiwari का वर्कटाउट वीडियो हुआ वायरल, 40 की उम्र में इन एक्सरसाइज से बनाए एब्स

नई दिल्ली। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को छोटे पर्दे पर ‘प्रेरणा’ के नाम से एक अलग पहचान मिली थी। श्वेता ने अपने करियर में कई हिट सीरियल में काम किया है। वह न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों श्वेता अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। श्वेता ने बीते दिनों अपना वजन कम करने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी न्यूट्रिशनिस्ट का धन्यवाद भी किया था। वहीं अब श्वेता के कुछ वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि श्वेता ने किस तरह कड़ी मेहनत कर खुद को फिट बनाया है। आप भी एक्ट्रेस के इस वीडियो से खुद को फिट बनाने के लिए टिप्स ले सकते हैं।

श्वेता तिवारी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रही हैं। वहीं आप इसमें देख सकते हैं कि वह वर्कआउट बॉल के साथ कड़ी मेहनत कर रही हैं। कभी वह बॉल को दीवार पर मार कर उसे कैंच करती नजर आ रही हैं तो कभी जमीन पर फेंक कर। वहीं दूसरे वीडियो में श्वेता खुद को रस्सी पर कंट्रोेल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने टोंड फिगर पाने के लिए कितनी महनत की होगी।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन फोटोज में श्वेता बेहद ही हॉट दिख रही ​थीं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ऑरेंज और व्हाइट कलर की फ्लोरल पैंट के साथ कोट पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने प्लेन ग्रे ट्यूब टॉप पहना था। वहीं श्वेता ने अपने इस लुक के साथ ऑरेंज टिंट वाले सनग्लासेज लगाए हुए हैं जो कि काफी सूट कर रहे थे। श्वेता की इन तस्वीरों को फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी काफी पसंद कर किया था।

Related Articles

Back to top button