ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मनोरंजन

Ramayan के फिर से शुरू होने पर ‘लक्ष्मण’ ने कही दिल छूने वाली बात, शेयर की खास तस्वीर

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते एक बार फिर से कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू का एलान किया गया। कई जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में ​एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पिछले साल की तरह ही रामानंद सागर की ‘रामायण’ का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। उस दौरान दूरदर्शन ने व्यूअरशिप के रिकॉर्ड बनाये थे और दूरदर्शन टॉप चैनल्स में शुमार हो गया था। वहीं अब एक बार फिर से ‘रामायण’ के शुरू होने पर इसके स्टार-कास्ट सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। री-टेलीकास्ट पर रामायण की सीता दीपिका चिखलिया के बाद अब लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने शुक्रिया कहा है।

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने ​ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया है। इस ​ट्विट में उन्होंने वह टीवी पर ‘रामायण’ देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहते हुए लिखा, ‘पिछले साल आज 16 अप्रैल को रामायण के लक्ष्मण मेघनाद युद्ध वाले एपिसोड ने 77.7 मिलियन लोगों के एक साथ देखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यह प्यार और इज्जत देने के लिए मैं उन सभी दर्शकों का बहुत बहुत आभारी हूं।’

सुनील लहरी से पहले हाल ही में रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सीता के लुक में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘यह साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि रामायण छोटे पर्दे पर इस साल फिर शुरू हो रही है। पिछले साल रामायण लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इतिहास ख़ुद को दोहरा रहा है। यह शो सिर्फ़ मेरे ही नहीं, बल्कि हज़ारों भारतीय परिवारों के जीवन का हिस्सा रहा है। आइए और हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण का ज्ञान बांटिए। स्टार भारत पर हर रोज़ शाम को सात बजे रामानंद सागर की रामायण देख सकते हैं।’

आपको बता दें कि ‘रामायण’ स्टार भारत चैनल पर शाम 7.00 बजे प्रसारण किया जा रहा है। ‘रामायण’ में राम लक्ष्मण, सीता और रावण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को देखा गया है। वहीं ‘रामायण’ ने घर-घर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

Related Articles

Back to top button