ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

येदियुरप्पा के बाद कोरोना संक्रमण की चपेट में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारास्वामी

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना से संक्रमित हैं। इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी दोबारा कोरोना संक्रमित पाए गए। उनको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले आठ महीने में दूसरी बार येदियुरप्पा कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 78 वर्षीय येदियुरप्पा को दो अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में COVID-19 के 2,34,692 नए मामले आए और 1,341 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,45,26,609 हो गया और मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई है।

Related Articles

Back to top button