ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

चुभती, जलती गर्मी के बीच बादल बेबस

बिलासपुर।चुभती, जलती गर्मी के बीच शनिवार को लोग खूब हलकान हुए। दोपहर को उमस ने भी परेशान किया। सूर्य की तपिश के आगे बादल बेबस नजर आए। शाम तक आसमान एकदम साफ हो गया। मौसम शुष्क था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक यही स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा।

शनिवार को न्यायधानी में गर्मी का जबरदस्त प्रकोप रहा। जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। सुबह से ही सूर्य की तेज किरणों से साफ हो गया था कि दिनभर गर्मी परेशान करेगी। आसमान में हल्के बादल भी छंटने लगे। इसके कारण थोड़ी उमस भी थी। बिलासपुर सहित आसपास जिलों में भी एक समान स्थिति बनी रही।

लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में दक्षिण से हवा आने के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बादल रहने की संभावना है तथा शेष छत्तीसगढ़ में आकाश मुख्यता साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसी तरह बिहार में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। बिलासपुर संभाग में इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। गर्मी बढ़ने से लोगों को समस्या जरूरी होगी।

प्रदेश में आज जगदलपुर का तापमान सबसे कम 21.8 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे अधिक तापमान दुर्ग जिले का 40.4 डिग्री सेल्सियस था।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 40.2 22.6

पेंड्रारोड 37.3 22.8

अंबिकापुर 36.8 21.8

माना 39.1 25.5

जगदलपुर 37.5 22.6

Related Articles

Back to top button