ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

19 अप्रैल से उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण किया जाएगा

रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत रायपुर जिले में जारी लॉकडाउन एवं प्रतिबंधात्मक संबंधी आदेश का पालन करते हुए 19 अप्रैल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

जिला खाद्य नियंत्रक रायपुर ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन की अनुमति शर्तों के अधीन दी गई है। 19 अप्रैल से जिले की 113 , 23 अप्रैल से 113, 27 अप्रैल से 187 और 28 अप्रैल से 169 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन वितरण का कार्य किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानों के खोलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है।

उचित मूल्य दुकान संचालक तथा विक्रेता द्वारा अनिवार्य रूप से गुणवत्ता स्तर का मास्क पहना जाए तथा दुकान में सैनेटाइजर, साबुन, पानी की उपलब्धता बनाई रखी जाए। प्रतिदिन दुकान खोलने के बाद दुकान को सेनेटाइज करने की कार्यवाही आवश्यक रूप से की जाए तथा दुकान के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए आने वाले हितग्राहियों के मध्य उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये दो-दो गज की दूरी पर खड़े होने के लिये स्थान का चिह्नांकन किया जाए तथा इसका कड़ाई से पालन भी कराया जाये।

उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण के लिये भौगोलिक क्षेत्र जैसे- वार्ड/ मोहल्ला/ ग्रामवार प्रति दिन अपनी उचित मूल्य दुकान से संलग्न सामान्यत: 75 हितग्राहियों को टोकन जारी कर नियंत्रित तरीके से राशन वितरण किया जाए।

हितग्राहियों को राशन सामग्री प्राप्त करते समय मास्क लगाये रखने की हिदायत दी जाये तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी स्थिति में हितग्राही द्वारा मास्क नहीं उतारा जाए। उचित मूल्य दुकान स्तर पर किसी भी परिस्थिति में अनियंत्रित रूप से हितग्राहियों की भीड़ जमा न होने दिया जाए।

उचित चिह्नांकित स्थान पर कतारबद्ध होकर अपनी बारी आने पर राशन सामग्री प्राप्त करने की हिदायत दी जाए। उचित मूल्य दुकान पर कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम के लिये सामाजिक दूरी एवं मास्क की अनिवार्यता के संबंध में बैनर/ पोस्टर का प्रदर्शन किया जाए।

Related Articles

Back to top button