ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मनोरंजन

नहीं रहे अनुपम खेर को ‘मनमोहन सिंह’ बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट, अभिनेता ने जताया दुख

नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों से बीते कुछ समय से केवल बुरी खबरें ही सामने आ रही हैं। अब हाल ही में एक ऐसी ही मायूस कर देने वाली खबर अभिनेता अनुपम खेर ने दी है। दरअसल अनुपम खेर को फिल्म ‘द एक्सिडेंटर प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट प्रणय दीपक सावंत का निधन हो गया है। अपने मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर अनुपम खेर ने भी दुख जताया है।

प्रणय के निधन की जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने ही दी है। अनुपम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दो वीडियो और दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिनके जरिए उन्होंने प्रणय के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर रिया है उसमें से एक वीडियो में प्रणय उनका मेकअप करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में अनुपम खेर अपने गेटअप में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं।

इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए अनपम ने कैप्शन में लिखा, ‘एक अच्छी परफॉर्मेंस के पीछे बहुत सारे लोगों का योगदान होता है। 33 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट प्रणय दीपक सावंत के निधन से दुखी हूं। द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में प्रणय ने ही मेरा मेकअप किया था। वो जीनियस था, उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं, ओम शांति।’ अनुपम के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी दुख व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें अनुपम खेर की फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कहानी थी। फिल्म में अनुपम खेर, मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में अनुपम के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की गई थी। गौरतलब है कि अनुपम खेर की पत्नी और नेता, अभिनेत्री किरण खेर भी इस समय कैंसर से जंग लड़ रही हैं। ऐसे में अनुपम खेर के लिए इस समय परिस्थितियां खासी ठीक नहीं हैं। लेकिन फिर भी अनुपम खेर सकारात्मकता ही अपने फैंस के बीच भी फैलाते हैं।

Related Articles

Back to top button