ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
विदेश

बांग्लादेश पर टूटा कोरोना वायरस का कहर, हर 14 मिनट में 1 व्यक्ति की मौत

ढाका। बांग्लादेश में कोरोना वायरस से हालात बेहद खराब हैं। पिछले तीन दिनों में हर 14 मिनट में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 10,385 पहुंच गया है। रविवार को देश में 18 मार्च, 2020 के बाद पहली बार संक्रमण से मरने वालों की संख्या 102 दर्ज की गई है। मृतकों में 59 पुरुष और 43 महिलाएं शामिल हैं।

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों में से 63 लोग 60 वर्ष से अधिक आयु के थे, 23 लोग 51-60 वर्ष की आयु सीमा के बीच, 14 लोग 41-50 वर्ष की आयु सीमा के और दो लोगों 31-40 वर्ष की आयु सीमा के बीच के थे। इसमें से 68 लोगों की मौत ढाका में दर्ज की गई है। चटगांव में 22 लोगों की मौत, मेमनसिंह और बारिसल में 4-4 लोगों की मौत, राजशाही में तीन की मौत और खुलना में एक की मौत हुई है।

इन सब के बीच, 1000 बेड क्षमता वाले ढाका नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन (DNCC) अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। रविवार सुबह संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ इसे शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, जाहिद मालेक ने आइएएनएस को बताया, ‘बांग्लादेश दुनिया के अन्य देशों की तरह महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और देश के लगभग सभी अस्पताल कोविड-19 रोगियों से भरे हुए हैं। देश में संक्रमण और मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रोगियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना जरूरी है। सरकार ने ढाका नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन अस्पताल को कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगियों के जीवन की सुरक्षा के लिए सभी आधुनिक उपकरणों से स्थापित किया है। बांग्लादेश में महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए 5 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे बाद में बढ़ा कर 21 अप्रैल कर दिया गया है। हालांकि, कोविड-19 नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी ने बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त लॉकडाउन को एक और सप्ताह के लिए बढ़ाने की सिफारिश की है।

Related Articles

Back to top button