ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
देश

कोरोना हालात पर चर्चा के लिए हो संसद का विशेष सत्र, सांसदों ने की मांग

नई दिल्ली। शिवसेना के संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने सोमवार को देश में बढ़ रहे कोरोना हालात पर चिंता जताई और इसपर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की पेशकश की।

शिवसेना सांसद ने कहा, ‘मैं संसद के विशेष सत्र की मांग इसलिए कर रहा हूं क्योंकि कल देश के प्रमुख नेताओं से मेरी चर्चा हो रही थी और सबकी मांग थी कि उनके राज्य में भी गंभीर स्थिति है। ऐसे मामले में अगर सरकार विशेष सत्र बुलाती है तो हर राज्य की स्थिति के बारे में वहां खुलकर चर्चा होगी।’  इससे पहले उन्होंने कहा कि देश में जंग जैसे हालात हैं। सांसद ने कहा,’हर जगह चिंता और दुख का माहौल है। कम से कम दो दिन के लिए संसदीय सत्र बुलाई जानी चाहिए।’

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राष्ट्रपति से अपील किया है कि महामारी पर चर्चा के लिए दो दिन के लिए आपातकालीन संसद सत्र आयोजित किया जाना चाहिए ताकि इस संकट से निकलने के लिए संयुक्त रूप से रणनीतियों पर चर्चा हो सके। एक वीडियो स्टेटमेंट में उन्होंने कहा, ‘देश के राष्ट्रपति से मैं दो दिन के लिए संसद का आपातकालीन सत्र बुलाए जाने की अपील करता हूं। देश में हालात खराब होती जा रही है।’ उन्होंने कहा कि दफन करने और अंतिम संस्कार के लिए भी अब जगह नहीं है। देश में ऑक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर और वैक्सीन की कमी हो गई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 2,73,810 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी इन आंकड़ों के अनुसार आज लगातार पांचवां दिन है जब देश में 2 लाख से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब तक देश में संक्रमितों के कुल मामलों का आंकड़ा 1,50,61,919 हो गया है। भारत में रविवार को 2,61,500 नए कोविड-19 के मामले आए, वहीं शनिवार को 2,34,692,  गुरुवार और शुक्रवार को 2,00,739 और 2,17,353 मामले दर्ज किए गए।

Related Articles

Back to top button