ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

रेलवे के आइसोलेशन कोच तैयार, स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव का इंतजार

बिलासपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेलवे की ओर से बिलासपुर रेल मंडल में 50 कोच का आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है। आवश्यकता है सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की ओर से मांग की। अब तक रेल प्रशासन के पास मांग नहीं पहुंची है।

इन कोचों को उसलापुर, कलमीटार और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में रखा गया है। जहां के लिए स्वास्थ्य विभाग मांग करेगा उससे लगे स्टेशन के पास रैक खड़ी कर दी जाएगी। रेल मंडल के इन कोचों में 400 मरीजों को रखा जा सकता है। यानी एक कोच में आठ मरीज रह सकेंगे।

कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थिति यह है कि शहर के शासकीय व सभी निजी अस्पतालों में अलग से कोविड अस्पताल बनाने के बावजूद बेड कम पड़ रहे हैं। ऐसे में रेलवे की उस कोच की आवश्यकता महसूस होने लगी है, जिसे रेलवे ने आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया है। इन्हें बनाने का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में उपयोग करना है। शहर की स्थिति को देखते हुए रेलवे कोच की सफाई व अन्य उपलब्ध सुविधाओं को व्यवस्थित करने का काम पूरा कर चुकी है।

इन सुविधाओं से हैं लैस

प्रत्येक कोच में बने आइसोलेशन वार्ड में पहला केबिन चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए है। इसमें मरीजों के लिए दवा व उपकरण भी होंगे। सभी कोच में भारतीय शैली के एक शौचालय को स्नानागार के रूप में परिवर्तित किया है। मच्छरदानी व उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था भी है। प्रत्येक केबिन में सूखा कचरा, गीला कचरा व खतरनाक अपशिष्ट पदार्थ के निस्तारण के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखे गए हैं। हर कोच में एक-एक आक्सीजन सिलिंडर भी है।

केवल कोच कराएंगे उपलब्ध: डीआरएम

बिलासपुर डीआरएम आलोक सहाय का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग से मांग आते ही केवल कोच उपलब्ध कराई जाएगी। कर्मचारियों की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग करेगा। यहां गंभीर मरीजों को नहीं रखा जा सकता। होम आइसोलेट व गंभीर मरीजों के बीच के संक्रमितों को आसानी से चिकित्सयीय सुविधा मिल सकेगी।

अभी आवश्यकता नहीं: सीएमएचओ

सीएमएचओ प्रमोद महाजन का कहना है कि अभी आइसोलेशन कोच की आवश्यकता नहीं है। हमने दो से तीन जगहों पर और बेड बढ़ा दिया है। जब भी आवश्यकता पड़ेगी, जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। उनकी ओर से इसके लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे। वैसे भी गर्मी को देखते हुए कोच के अंदर मरीजों को भर्ती करने से उन्हें परेशानी हो सकती है। कूलर से लेकर अन्य इंतजाम करने होंगे। कम से कम 100 स्टाफ की आवश्यकता पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button