ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
देश

आनलाइन भजन से सकारात्‍मक सोच पैदा करने की मुहिम

रायपुर।विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा कोरोना महामारी के कठिन अवसर पर लोगों में सकारात्मक सोच लाने की दृष्टि से आनलाइन भजन का आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं की टीम ने भजन संध्या एवं संकल्पना के माध्यम से लोगों को समय का सदुप्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पूर्वा श्रीवास्तव ने देवी मां के भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वायलिन में मयंक तिवारी, शास्त्रीय गायन में निपुण मल्लिका तिवारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना का सभी ने आनंद उठाया। भजन संध्या की संयोजिका श्रुति अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन आयोजित भजन श्रंखला की शुरुआत सावित्री मानिकपुरी, सरिता, सजिनता शुक्ला और अल्पना मोहदीवाले ने देवी मां के भजन से शुरुआत की।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आइएएस डाक्टर और समाजसेवियों का संगठन ‘वी द पीपुल’ आगे आ रहा है। यह संगठन मरीजों की काउंसलिंग करेगा, अस्पताल में बेड उपलब्ध कराने से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए पहल करेगा। यह पूरा अभियान जनता की मदद से चलेगा। इसमें किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं ली जा रही है।

अभियान के संयोजक और वरिष्ठ आइएएस अधिकारी डॉक्‍टर आलोक शुक्ला ने बताया कि हम वरिष्ठ चिकित्‍सकों की प्रतदिन तीन बार वेबिनार आयोजित करेंगे, जो यू-ट्यूब लाइव और फेसबुक लाइव पर भी उपलब्ध होगी। आम लोग इसमें जुड़कर सवाल भी पूछ सकेंगे। इसकी रिकार्डिंग यू-ट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी।

शुक्ला ने बताया कि इंटरनेट मीडिया और मुख्यधारा मीडिया के माध्यम से कोविड के संबंध में लोगों में फैली हुई भ्रंतियां दूर करने का प्रयास करेंगे और लोगों को सही जानकारी भी देंगे। कोविड से प्रभावित घर पर इलाज प्राप्‍त कर रहे लोगों को सहायता करेंगे और अस्‍पतालों में भर्ती करने योग्‍य मरीजों को भी सहायता करेंगे। समूह की एक वेबसाइट बनाकर कोविड के संबंध में जानकारी साझा करेंगे।

Related Articles

Back to top button