ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

मुंबई में फंसे प्रवासियों के लिए आज चलेगी अतिरिक्त स्पेशल एक्सप्रेस

गोरखपुर। मुंबई में फंसे लोगों के लिए रेलवे बोर्ड ने मुंबई से गोरखपुर के लिए एक और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सीएसएमटी से गोरखपुर के बीच एक फेरा में चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 सहित कुल 22 आरक्षित कोच लगाए जाएंगे। सिर्फ कंफर्म टिकट पर यात्रा की अनुमति होगी। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।

यह ट्रेनें देंगी राहत

01243 सीएसएमटी- गोरखपुर स्पेशल 25 अप्रैल को शाम 05.15 बजे रवाना होकर कानपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 05.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

01244 गोरखपुर- सीएसएमटी स्पेशल 27 अप्रैल को शाम 05.40 बजे रवाना होकर लखनऊ, कानपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 05.20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

26 और 30 को पनवेल से गोरखपुर के चलेगी स्पेशल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 05191/05192 नंबर की गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस का फेरा बढ़ा दिया है। यह ट्रेन अब और दो फेरों में चलाई जाएंगी। 05192 नंबर की पनवेल- गोरखपुर 26 एवं 30 अप्रैल को पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के आधार पर चलेगी।

भटनी के रास्ते चलेगी गोरखपुर- कप्तानगंज- सीवान पैसेंजर

परिचालनिक कठिनाइयों के चलते पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कुछ पैसेंजर ट्रेनों (सवारी गाड़ी) का संचालन प्रभावित किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर- कप्तानगंज- सीवान पैसेंजर ट्रेन 25 अप्रैल से नौ मई तक गोरखपुर- भटनी- सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।

इसके अलावा 05147/05148 नंबर की भटनी- वाराणसी सिटी- भटनी स्पेशल 25 अप्रैल तथा 01, 02, 08 एवं 09 मई को निरस्त रहेगी। 05149/05150 और 05151/05152 भटनी- बरहज बाजार- भटनी स्पेशल 25 अप्रैल तथा 01, 02, 08 एवं 09 मई को निरस्त रहेगी।

Related Articles

Back to top button