ब्रेकिंग
Varanasi News: गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन-शराब की पार्टी; वायरल वीडियो के बाद 5 युवक गिरफ्तार Patna Crime News: तेज प्रताप यादव के आवास से MacBook और iPhone चोरी, PA मोतीलाल राय के खिलाफ FIR दर्... Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में रूह कंपाने वाली वारदात; घर के झगड़े और उपेक्षा ने एक नाबालिग को ... Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड...
देश

सिम्स की नई कोविड बिल्डिंग के लिए एसईसीएल से मांगे तीन करोड़ 27 लाख

बिलासपुर। शहर विधायक शैलेष पांडेय ने सिम्स आइससोलेशन वार्ड का विस्तार करने और कोविड-19 के लिए सर्जिकल वार्ड का रूपांतरण और नवीनीकरण के लिए एससीसीएल से तीन करोड़ 27 लाख रुपये की मांग की है। प्राप्त मद से मरीजों के संक्रमण से बचाव के लिए नए टायलेट का निर्माण, रिक्त स्थानों में कारीडोर, नए कक्षों का निर्माण, उपकरण खरीदी,आइसीयू बेड एवं वेंटीलेटर युक्त वार्ड को संक्रमण से बचाने वातानुकूलित बनाने के साथ जीवन रक्षक आक्सीजन की आपूर्ति उपलब्धता सुनिश्चित करने पाइप-लाइन एवं अन्य कार्य होंगे।

विधायक पांडेय ने बताया कि बिलासपुर में कोविड-19 का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। ऐसे में शासकीय चिकित्सालय एवं सिम्स में सुविधाएं बढ़ाए जाने की जरूरत है । शासन और प्रशासन स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। हाल में ही 200 बिस्तर सिम्स में बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा आक्सीजन की आपूर्ति भी पर्याप्त की जा रही है, लेकिन अभी बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और भी कार्य करना शेष है।

इसलिए एसईसीएल सीएसआर मद से तीन करोड़ 27 लाख की मांग की है। इसमें की टायलेट एवं कक्ष निर्माण, पार्टीशन, वार्डों में पर्याप्त लाइटिंग, विद्युत आपूर्ति उपकरण खरीदी शामिल है । इसके साथ ही गंदे पानी की व्यवस्थित निकासी, आइसीयू एवं वेंटीलेटर वार्ड में एसी, कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए आक्सीजन की आपूर्ति को सुनिश्चित करने आक्सीजन गैस की पाइप-लाइन अनिवार्य है। इन सब कार्य के लिए हमने एसईसीएल से मद की मांग की है। इसके पूर्व भी एसईसीएल ने सिम्स और जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मदद की थी। इस संक्रमण से बचने के लिए एक बेहतर व्यवस्था स्थापित किया जाएगा।

आक्सीजन सिलिंडर के लिए 25 लाख की मांग

विधायक ने यह ङी बताया कि आक्सीजन की कमी अभी भी बनी हुई है।लोग आइसोलेशन में अपने घरों में आक्सीजन सिलिंडर उपयोग कर रहे हैं। सिलिंडर की पर्याप्त व्यवस्था और कमी को दूर करने एसईसीएल से 25 लाख रुपये की मांग की है, ताकि पर्याप्त संख्या में आक्सीजन उपलब्ध हो। इस संबंध में कलेक्टर का सारांश मित्तर से चर्चा हुई है, उन्होंने भी इस कमी को जल्द ही दूरी करना करने बात की है।

Related Articles

Back to top button