ब्रेकिंग
रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल
देश

कई हिस्‍सों में 30 अप्रैल तक आंधी, भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली। देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में 30 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में 26 से 30 अप्रैल के नमी भरा मौसम रह सकता है। 26 अप्रैल से तेलंगाना, केरल और पुडुचेरी माहे समेत कई इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी, पानी की आशंका है। यही नहीं इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। यही नहीं 30 अप्रैल को भी उत्तराखंड के विभिन्‍न इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 और 30 अप्रैल को उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्‍तरी समीपवर्ती मैदानी इलाकों में हल्की बारिश संभव है। 29 और 30 अप्रैल को पश्चिम और उत्तरी राजस्थान में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 30 अप्रैल के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। यही नहीं 27 अप्रैल को असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और माहे के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग की मानें तो 28 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। 30 अप्रैल को उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल और माहे में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

आईएमडी के मुताबिक 28 और 29 अप्रैल को उत्तरी केरल में भारी बारिश की संभावना है। 30 अप्रैल को असम और मेघालय के विभिन्‍न इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में विभिन्‍न जगहों पर तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी ओर गुजरात और तटीय ओडिशा में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल में हीट वेव की स्थिति बन रही है।

वहीं दिल्‍ली एनसीआर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मिल रही राहत का दौर अब खत्म हो गया है। गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में मंगलवार को गर्मी और बढ़ेगी। आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अभी कुछ दिन तापमान में भी लगातार इजाफा होगा और गर्मी की चुभन भी बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button