ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

ऑक्सीजन टैंकरों की ढुलाई को वायुसेना ने झोंकी ताकत, दुबई से लाए गए छह क्रायोजनिक टैंकर

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी प्रचंड लहर के बीच ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए भारतीय वायुसेना ने देश और विदेश से विशेष ऑक्सीजन टैंकर जुटाने की रफ्तार तेज कर दी है। इस क्रम में वायुसेना का मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर दुबई से छह विशेष क्रायोजिनक ऑक्सीजन टैंकर लेकर सोमवार रात बंगाल के पानागढ स्थित एयरबेस पर पहुंच गया। वायुसेना मंगलवार को भी छह क्रायोजिनक टैंकर दुबई से भारत लाएगी।

वायुसेना के विमान देश में उन स्थानों पर टैंकरों को पहुंचाने में जुटे हैं जहां कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का संकट झेलना पड़ रहा है। दुबई से लाए जा रहे इन खाली टैंकरों में ऑक्सीजन भर कर देश भर में पहुंचाई जाएगी। वायुसेना जरूरत के हिसाब से भरे हुए ऑक्सीजन टैंकर निकट के एयरबेस तक पहुंचाएगी।

दुबई से टैंकर लेकर ग्लोबमास्टर विमान के भारत रवाना होने के तत्काल बाद वायुसेना की ओर से जानकारी दी गई कि मंगलवार को भी वायुसेना का वही विमान दुबई से छह और क्रायोजनिक टैंकर लेकर आएगा। मालूम हो कि शनिवार को वायुसेना का ग्लोबमास्टर सिंगापुर से चार क्रायोजनिक टैंकर लेकर भारत आया था।

अति आधुनिक मालवाहक ग्लोबमास्टर के अलावा सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान और आइएल-76 हेलीकाप्टर ऑक्‍सीजन और अन्य संसाधन जल्द से जल्द मरीजों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। रक्षा सचिव डा. अजय कुमार ने दुबई गए ग्लोबमास्टर का वीडियो ट्वीट कर सोमवार को कहा कि वायुसेना तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक देश की जरूरतें पूरी नहीं होतीं।

वही रेलवे ने अभी तक 302 टन से ज्यादा ऑक्‍सीजन की ढुलाई की है जबकि 154 टन से ज्यादा ऑक्सीजन अभी रास्ते में है। रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस रायगढ़ से चार टैंकरों में ऑक्‍सीजन लेकर दिल्ली पहुंचेगी। एक अन्य आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बोकारो से पांच टैंकरों में करीब 90 टन ऑक्‍सीजन लेकर मंगलवार को लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन और ऑक्सीजन लाने के लिए बोकारो के लिए रवाना हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button