ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

केरल की पहली महिला डीजीपी ने अपनी ही पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप, सुनाई आपबीती

तिरुअनंतपुरम। विगत वर्ष जून में केरल की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनकर दिसंबर में सेवानिवृत्त हो चुकीं आर श्रीलेखा ने अपनी ही पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया है। राज्य की पूरी पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उनके द्वारा की गई शिकायत का निवारण न कर जानबूझकर उसे लटकाया गया। उन्होंने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों के सामने रखा है। उन्होंने कहा है कि मैं राज्य की पूर्व डीजीपी हूं और पुलिस मेरी ही शिकायत का संज्ञान नहीं ले रही है।

अपने साथ हुई घटना का विस्तृत ब्योरा देते हुए कहा है कि वह एक आनलाइन कंपनी की ठगी का शिकार हुई हैं। छह अप्रैल को उन्होंने ब्लूटूथ ईयर फोन के लिए आनलाइन बुकिंग की थी। 14 अप्रैल को कंपनी द्वारा बताया गया कि उनका सामान भेजा जा रहा है। इसे गेट पर हमारे सहयोगी ने भुगतान कर प्राप्त भी कर लिया। कहा कि उस समय मैं आपरेशन के बाद आराम कर रही थी। मुझे पैकेट को खोलने का समय नहीं मिला। लेकिन बाद में जब मैंने पैकेट को खोला तो हैरान रह गई। उसमें टूटा हुआ ईयर फोन पड़ा था। जब इसकी शिकायत मैंने संबंधित कंपनी के कर्मचारी से की तो उसने नया ईयर फोन देने से मना कर दिया। उसने पैसे वापस करने से भी इन्कार कर दिया। उसने कहा कि आप इसके लिए पुलिस में शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं।

इसके बाद मैंने तत्काल म्यूजियम पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी देनी चाही, लेकिन पुलिस अधिकारी ने व्यस्त होने का हवाला देकर बाद में फोन करने को कहा। बाद में पुलिस अधिकारी ने मुझे फोन कर मामले की जानकारी ली। मैंने तुरंत ईमेल कर अपनी शिकायत भी भेज दी, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्या कोई मेरी इस बात पर विश्र्वास करेगा कि स्वयं मेरी ही शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जबकि, मैं राज्य पुलिस की मुखिया रह चुकी हूं।

Related Articles

Back to top button