ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

कोरोना वायरस के खिलाफ मिल कर लड़नी होगी लड़ाई: CM योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब उस स्थिति में पहुंच चुकी है, जिसमें सभी को पूरी मजबूती से जुटना होगा। सरकार, समाज, स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छता कर्मी, स्वैच्छिक संगठन, निगरानी समितियां मिलकर कार्य करेंगे, तो निर्णय हमारे पक्ष में होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निगरानी समितियां फ्रण्टलाइन कोरोना वॉरियर्स के रूप में प्रदेश का सुरक्षा कवच बनकर हर नागरिक को सुरक्षित रखने में सफल होगी। योगी निगरानी समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित द्विपक्षीय संवाद कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रबन्धन के साथ जुड़कर समस्या के समाधान का रास्ता निकालना महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान समय में कोरोना वॉरियर्स के चुनौतीपूर्ण कार्यों के द्दष्टिगत उनका मनोबल बढ़ाना आवश्यक है। प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 72 हजार से अधिक निगरानी समितियां सराहनीय कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना में उपचार से अधिक बचाव महत्वपूर्ण है। बचाव के उपाय अपनाने अथवा समय पर उपचार मिलने पर कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यदि इसे ध्यान में रखकर कार्य किया जाए, तो कोरोना को परास्त करने में कोई देर नहीं लगेगी।

उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल तथा सिविल डिफेंस आदि के स्वयं सेवक अच्छा कार्य कर रहे हैं, जिसके बेहतर नतीजे प्राप्त हो रहे हैं। निगरानी समितियों ने कोरोना की पहली वेव में अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य किया था। 40 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की क्वारण्टीन सेण्टर में व्यवस्था, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से संवाद, खाद्यान्न वितरण में सहयोग जैसे कार्यों में उल्लेखनीय सहयोग किया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सम्बन्ध में राज्य सरकार गत वर्ष से निरन्तर सावधानी बरतते हुए लगातार चिकित्सा सुविधाओं को सुद्दढ़ कर रही है। कोविड-19 के 04 करोड़ 03 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। यह संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचार की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। आज हमारे पास एल-1 श्रेणी के 1 लाख 16 हजार तथा एल-2 व एल-3 श्रेणी के 65 हजार बेड उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button