ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

बिलासपुर पुलिस विभाग में तीन डीएसपी, एसआइ समेत सौ के पार हुई संक्रमितों की संख्या

बिलासपुर। शहर के साथ ही जिले के पुलिस अफसर व जवानों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थिति यह है कि तीन डीएसपी के साथ ही एसआइ, एएसआइ, हवलदार व आरक्षक समेत सौ से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें से अधिकांश पुलिस अफसर व जवान होम आइसोलेट हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं, जिन्हें दूसरी बीमारी है और टीका भी नहीं लगा है, उनकी स्थिति गंभीर है।

शहर के साथ ही जिले में लाकडाउन चल रहा है। इस स्थिति में पुलिसकर्मियों को थानों के अलावा मैदानी क्षेत्र में ड्यूटी करनी पड़ रही है। उन्हें शहर के चौक-चौराहों में तैनात किया गया है। ऐसे में पुलिस अफसर व जवानों को आमजनों के संपर्क में भी आना पड़ रहा है। इसके चलते अफसर से लेकर जवान भी कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आने लगे हैं।

शुरुआत में कुछ पुलिसकर्मी ही कोरोना संक्रमित मिले थे। ऐसे 16 पुलिसकर्मी स्वस्थ्य होकर ड्यूटी पर लौट गए हैं। लेकिन, अब धीरे-धीरे कर जवानों के साथ ही पुलिस अफसर भी कोरोना से संक्रमित होने लगे हैं और संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ रही है। स्थिति यह है कि अब तीन डीएसपी के साथ ही एसआइ, एएसआइ, हवलदार व आरक्षक समेत सौ से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। आम जन की सुरक्षा के लिए तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यह आंकड़ा चिंताजनक है। हालाकि, इनमें से कुछ पुलिसकर्मी ही ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं।

वैक्सीन लगने की वजह से कम है खतरा

एसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि मैदानी इलाकों में ड्यूटी करने की वजह से अफसर व जवान संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ज्यादातर पुलिसकर्मी होम आइसोलेशन में उपचाररत हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश पुलिस अफसर व जवानों को कोरोना का टीका लग चुका है। इसके चलते उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। कुछ ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उन्हें टीका भी नहीं लगा है। उनके लिए स्थिति गंभीर व चिंताजनक है। एसपी ने सभी अफसर व जवानों को सावधानी से ड्यूटी करने की नसीहत दी है।

Related Articles

Back to top button