ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

श्रमिकों के अधिकार नए कानून से किए जा रहे समाप्त: यादव

बिलासपुर। ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष पीआर यादव ने मई दिवस पर श्रमिकों से कहा है कि लाकडाउन के कारण पहली बार मई दिवस पर कोई आयोजन नहीं किया गया है। बीते वर्ष भी लाकडाउन लगा था, किंतु कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए कर्मचारी भवन में मई दिवस मनाया गया था, तब स्थिति इतनी भयावह नहीं थी।

मई दिवस पर ट्रेड यूनियन नेताओं ने अपने-अपने घरों से मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया, जिनकी शहादत से दुनिया के मेहनतकश मजदूरों को आठ घंटे काम का अधिकार मिला है।यह अधिकार अब कारपोरेट, पूंजीपतियों के हितैषी केंद्र सरकार के नए श्रम कानून से समाप्त किया जा रहा है।

मई दिवस पर श्रमिक नेताओं ने कोरोना महामारी एवं लाकडाउन से रोजी- रोटी से वंचित मजदूरों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके जीवन-यापन के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की गई। यादव ने स्मरण करते हुए कहा कि आपातकाल में प्रतिबंध के बावजूद मई दिवस पर कामरेड वीजी खानखोजे के नेतृत्व में 10-12 सदस्यों ने सड़कों पर नारे लगाते हुए जुलूस निकाली थी।

लेकिन इस वर्ष चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। कोविड-19 हास्पिटल में बेड नहीं मिल रहा है। जीवन बचाने के लिए आवश्यक आक्सीजन एवं वेंटीलेटर की भारी कमी है। आक्सीजन लेवल डाउन होने पर जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसीविर का अभाव है। शहर सहित पूरे देश में अस्पतालों से लेकर श्मशान तक मातम पसरा हुआ है।

कोरोनावायरस ने हमसे कई सदस्यों को छीन लिया है । शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए कोरोना से हजारों की संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य संक्रमित हुए हैं । ट्रेड यूनियन कौंसिल मजदूर दिवस पर देश भर में कोरोना से संक्रमित होकर दिवंगत हुए कोरोना वारियर्स कर्मचारियों, मजदूरों एवं नागरिकों के स्वजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button